फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, school, teacher, crisis,

Rampur Bushahar News: पानवी स्कूल में शिक्षकों का अभाव, बच्चों का भविष्य दांव पर

Thu, 29 Feb 2024 05:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से रिक्त पदों को भरने की उठाई मांग
विज्ञापन


शिक्षकों की कमी के कारण दूसरे स्कूलों में दाखिला लेने को मजबूर लोग
संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। निचार खंड के उच्च विद्यालय पानवी में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है। स्कूल में हेडमास्टर सहित अन्य शिक्षकों के कई पद रिक्त चल रहे हैं। मजबूरी में स्कूल के विद्यार्थी दूसरे स्कूलों में दाखिला लेने को मजबूर हैं। गौर हो कि पानवी स्कूल में हेडमास्टर का पद सितंबर 2018 से खाली चल रहा है। वहीं टीजीटी नॉन मेडिकल मई 2018 से रिक्त पड़ा है। इसके अलावा लिपिक का पद भी वर्ष 2008 से खाली है। स्कूल में शिक्षकों के पद रिक्त होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं कई विद्यार्थियों को कई किलोमीटर दूर जाकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के लोगों को झेलनी पड़ रही है, जो अपने बच्चों को दूर पढ़ने के लिए नहीं भेज सकते हैं। वर्तमान में स्कूल में 58 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षकों के अभाव के कारण अभिभावकों की चिंता भी लगातार बढ़ती जा रही है। महिला मंडल अध्यक्ष पानवी सीता देवी नेगी, युवा जागृति क्लब पानवी अध्यक्ष सतीश नेगी, यशी डोलमा नेगी, सुषमा नेगी, किरण नेगी, सुजाता नेगी और अश्वनी नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से खाली पदों को भरने की मांग उठाई है, जिससे बच्चों को घरद्वार शिक्षा मिल सके। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुलदीप नेगी ने कहा कि रिक्त पदों का मामला सरकार के संज्ञान में है। समय-समय पर सरकार और उच्च अधिकारियों को रिक्त पदों को लेकर पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द सरकार रिक्त पदों को भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed