{"_id":"6644abc662857f95d90a8cba","slug":"rampur-news-sarvpalli-radha-krishanan-sweet-program-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-115980-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आओ करें निष्पक्ष मतदान, तभी होगा भारत निर्माण : जसप्रीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आओ करें निष्पक्ष मतदान, तभी होगा भारत निर्माण : जसप्रीत
विज्ञापन
सर्वपल्ली राधाकृष्णनन बीएड कॉलेज में प्रशिक्षुओं को बताया मतदान का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णनन बीएड/एमएड कॉलेज नोगली के सभागार में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को मताधिकार के बारे में स्वीप टीम ने जागरूक किया। नोडल अधिकारी डॉ. विपन ने भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान में सभी पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश की ओर से नियुक्त चुनाव आइकॉन 2024 जसप्रीत ने भी संबोधन में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान सभी को मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया और अन्य नागरिकों को मतदान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने आओ करे निष्पक्ष मतदान, तभी होगा भारत निर्माण, सबकी सुने सभी को जानें, निर्णय अपने मन का माने के नारों से अवगत करवाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि समस्त योग्य मतदाता अपने-अपने मत का प्रयोग करके हिमाचल प्रदेश में 75 प्रतिशत से अधिक सुदृढ़ लोकतंत्र का निर्माण करने में अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे। प्रधानाचार्या सीमा भारद्वाज ने मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से मतदान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। सर्वपल्ली संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि मतदान करना हमारा सांविधानिक अधिकार है। इसमें शिक्षक वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक लोगों को निष्पक्ष और नैतिक मतदान करने के लिए प्रेरित करते हैं, जो सुदृढ़ व लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण का आधार है।