फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sarpara, bjp,

महिलाओं के लिए मोदी ने किए सराहनीय कार्य : अनिता

Wed, 15 May 2024 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने सरपारा पंचायत में चलाया जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भाजपा ने रामपुर उपमंडल की 15/20 घाटी के सरपारा में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी सरपारा पंचायत बूथ सरपारा, कांधार, सीकासेरी और सुघा का दौरा किया। इस अवसर पर कौल सिंह नेगी ने कहा है कि मंडी में कंगना रणौत के नामांकन में रामपुर भाजपा मंडल से 900 पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस अवसर पर ऋषिकेश की महापौर अनिता ममगई ने कहा कि महिलाओं के लिए केंद्र सरकार ने सराहनीय कार्य किए हैं। तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण फैसले मुस्लिम महिलाओं के लिए गए हैं, 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए आने वाले समय में दिया जायगा। अगले चुनाव में हर विधानसभा में 33 प्रतिशत महिलाएं नजर आने वाली हैं, जो सराहनीय प्रयास है। महिलाओं के लिए गैस सिलिंडर निशुल्क में देने का काम केंद्र सरकार ने किया है। इस मौके पर उत्तराखंड प्रदेश महिला मोर्चा आईटी संयोजक अंजली रावत नैथानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिशना भंडारी, विस्तारक जीवन चौहान, किशोर परमार, आलोक नेगी, जोबन दास, दिनेश खमराल, मस्त राम, नरेंद्र और ओम प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed