{"_id":"65365e8cfc6694f0570341e6","slug":"rampur-news-sarahan-temple-nayas-meting-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-7223-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सराहन में सांसद प्रतिभा सिंह ने किया पुस्तकालय का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सराहन में सांसद प्रतिभा सिंह ने किया पुस्तकालय का उद्घाटन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में भीमाकाली न्यास पुस्तकालय में करीब 17 लाख रुपये की लागत से पुस्तकालय बनकर तैयार हो गया है। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने पुस्तकालय का लोकार्पण किया। पुस्तकालय बनने से क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी वहीं देश विदेश से यहां आने वाले श्रद्धालु भी पुस्तकालय का लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। पुस्तकालय में 50 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसका लाभ सराहन और आसपास के क्षेत्र के उन युवाओं को मिलेगा, जो कोई एचएएस, आईएएस और उच्च शिक्षा की परीक्षा की तैयारियां कर रही हैं। न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निशांत तोमर और मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी ने बताया कि न्यास के पुस्तकालय में हर प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी सदस्यता लेने के बाद यहां सुबह से शाम पढ़ाई करने के लिए आ सकते हैं। वर्तमान में 20 कुर्सियां लगाई गई हैं। अगर मांग बढ़ती है तो पुस्तकालय में और कुर्सियांं लगाकर 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।