फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sarag, fare, celebration.

Rampur Bushahar News: लोकगीतों पर नाटी डालकर झूमे गोपालपुरवासी

Sat, 04 May 2024 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
देव मिलन और जयकारों से सराग मेले का शुभारंभ, सैकड़ों लोगों ने की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के गोपालपुर में शनिवार से सराग मेले का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। सराग मेले में क्षेत्र के चार देवताओं ने शिरकत की। इसमें कसो के महारुद्र काजल, बसारु के दत्त महाराज बसारा, मझेवली के लक्ष्मी नारायण और राई नाग करतोट शामिल रहे। देवताओं के आगमन से मेले का शुभारंभ किया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। सराग मेला हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। देव श्रद्धालुओं ने पौराणिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर नाटी डालकर मेले का आगाज किया। मेले का मुख्य उद्देश्य देव मिलन, बुजुर्गों की आस्था और परंपराओं को जीवित रखना है। वर्षों से मेले का आयोजन होता आ रहा है। इसमें पारंपरिक लोकगीतों पर क्षेत्र के लोग और आसपास के क्षेत्र से आए सैकड़ों लोगों ने नाटी लगाकर मेले की शोभा बढ़ाई। इस दौरान समूचा क्षेत्र पारंपरिक गीतों से गूंज उठा। सराग मेला देव मिलन के लिए भी जाना जाता है। मेला कमेटी के कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने मेले में बाहर से आए लोगों और देवताओं का फूल की मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed