फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rupi, road, closed, due landslide

Rampur Bushahar News: चौरा-रूपी संपर्क मार्ग पांच दिन से अवरुद्ध, होटलों में ठहरने को मजबूर लोग

Wed, 12 Jul 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। बीते दिनों से हो रही भारी बारिश से हजारों लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। किन्नौर जिले की रूपी वैली को जोड़ने वाला चौरा-रूपी मार्ग बीते पांच दिनों से बंद है। इस वजह से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानियां झेलनी पड़ रही है, वहीं यातायात ठप होने से ग्रामीणों का रोजमर्रा का सामान भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन


हालत यह है कि मौसम का कहर थमने की जगह लगातार बढ़ रहा है। चौरा-रूपी मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होने से यातायात पर पूरी तरह से बंद हो गया है। ऐसे में रूपी वैली के कई ग्रामीण रामपुर, झाकड़ी, ज्यूरी और भावानगर में ठहरने को मजबूर हैं। यह सभी सड़क बहाली का इंतजार कर रहे हैं। वहीं गांव में रहने वाले कई ग्रामीणों का रोजमर्रा का सामान खत्म हो गया है। इसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संपर्क मार्ग से रूपी पंचायत के हुरुवा, शिगारजा, गुरगुरी, मझगांव, नालिंग-1, नालिंग-2, बुरंग और डबलिंग गांव के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं लेकिन सड़क पर जगह-जगह हुए भूस्खलन से यातायात पूरी से अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन


सड़क बंद होने से ग्रामीणों के लिए आवाजाही करना चुनौती बन गया है। स्थानीय निवासी पुरुषोत्तम, बबली, अनिल नेगी और दौलत राम सहित कई अन्यों ने बताया कि यातायात ठप होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और लोनिवि से जल्द सड़क बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं होशियार सिंह का कहना है खनेरी अस्पताल में पत्नी की डिलिवरी होने के बाद तीन दिन पहले अस्पताल से छुट्टी हुई है लेकिन सड़क बंद होने से उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ रही है। टैक्सियों में परियोजना स्थल तक का करीब चार हजार रुपये किराया लिया जा रहा है। इसके बाद यहां से करीब 18 किलोमीटर पैदल सफर कर गंतव्य पहुंचना पड़ेगा, जो कि बारिश के कारण जोखिम भरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग भावानगर के सहायक अभियंता ज्ञान ठाकुर ने बताया कि बारिश होने के कारण सड़क को बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। मौसम खुलते ही मशीनें लगाकर सड़क को बहाल कर दिया जाएगा।


तीन दिन से पेयजल किल्लत से भी जूझ रहे ग्रामीण

भारी बारिश के कारण रूपी वैली में पेयजल संकट गहराया है। इस वजह से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति नहीं मिल रही है। जिले में भारी बारिश के कारण नदी नालों में गाद आने से पंपिंग प्रभावित हुई है। इससे लोगों को पेयजल संकट से जू्झना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed