{"_id":"6643b621d8d2b8c1240a4e24","slug":"rampur-news-roots-country-school-result-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-115930-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भव्या भारती ने बारहवीं कक्षा में हासिल किए 96.4 प्रतिशत अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भव्या भारती ने बारहवीं कक्षा में हासिल किए 96.4 प्रतिशत अंक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सीबीएसई बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम में रूट्स केंद्रीय विद्यालय बाघी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बारहवीं कक्षा के कला संकाय में विद्यालय की छात्रा भव्या भारती ने सर्वाधिक 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वंश रोठा ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान जबकि प्राची ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान संकाय में स्वाति चौहान ने 81.2 प्रतिशत, शिवेन गुप्ता ने 79.8 प्रतिशत और बृहद नरेश खिमटा ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वाणिज्य संकाय में अंकित त्रिपाठी ने 91.2 प्रतिशत, महित पाठक ने 87.4 प्रतिशत और गरिमा चौरस ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहा है।
इसमें इरा कटोरिया ने 92.6 प्रतिशत, मनोवर हुसैन ने 91.8 प्रतिशत और गंगा सिंह ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधक सुनील रोहथा और प्रधानाचार्य कृति रोहटा ने विद्यार्थियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।