{"_id":"66168febd7111a2dde0aabbe","slug":"rampur-news-rohru-school-mahendi-compitition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-114530-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नित्य ने बनाई सबसे सुंदर मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नित्य ने बनाई सबसे सुंदर मेहंदी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। स्वीप गतिविधियों के तहत कन्या राजकीय विद्यालय रोहड़ू में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, दूसरे और तीसरे स्थान पर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नित्य द्वितीय स्थान पर पूजा शर्मा तृतीय स्थान अवनी रही। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मेहंदी के रंगों के माध्यम से लोकतंत्र के उत्सव को मानना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रोहड़ू के एसडीएम विजयवर्धन ने शिरकत की और विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा अठारह साल पूरा कर चुके सभी छात्र मत का जरूर प्रयोग करें। उन्होंने कहा गांव और परिवार में सभी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में इलेक्शन कानूनगो प्रणीत बड़वान के साथ-साथ स्वीप नोडल ऑफिसर प्रोफेसर भरत खेपान और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।