फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rohru road block due to road sinking,

Rampur Bushahar News: रामपुर-रोहड़ू सड़क नरैण में धंसी, बड़े वाहनों की आवाजाही ठप

Sun, 23 Jul 2023 10:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारी बारिश से रामपुर-रोहड़ू मार्ग नरैण के पास धंस गया है। इससे मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। यहां करीब 15 मीटर सड़क धंस गई है। इस कारण क्षेत्र की दो पंचायतों के बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बागवान चिंतित हैं कि सड़क अवरुद्ध रही तो सेब की करीब दो लाख पेटी सेब मंडी कैसे पहुंचेगा।
विज्ञापन


वहीं बरसात से नरैण गांव में दो मकान, दलोग में एक मकान और नरैण स्कूल का खेल मैदान गिरने के कगार पर पहुंच गया है। गौर हो कि बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण नरैण और बाहली पंचायत सहित रोहड़ू की ओर जाने वाले हजारों लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बरसात के कारण नरैण में मुख्य मार्ग का करीब 15 मीटर हिस्सा धंस गया है। इस कारण यहां से बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।
विज्ञापन


नरैण और बाहली सेब उत्पादक क्षेत्र है, जहां हर वर्ष करीब दो लाख सेब की पेटियों का उत्पादन होता है। सड़क धंसने से क्षेत्र के बागवान चिंता में हैं कि सेब को कैसे मंडी तक पहुंचाया जाए। क्षेत्र में 20 अगस्त से सेब सीजन शुरू होगा। बागवान इससे पूर्व सड़क को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इस क्षेत्र से रोजाना 1,600 लीटर दूध मिल्क प्लांट के लिए भेजा जाता है, लेकिन सड़क धंसने से बीते कई दिनों से दूध की आपूर्ति भी ठप। इससे पशु पालकों को रोजाना हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सड़क धंसने के कारण नरैण गांव के गुड्डू राम नेगी के मकान में भी बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। इस कारण मकान को असुरक्षित घोषित कर खाली करवाया है, जबकि दलोग गांव में नरम लाल का मकान भी असुरक्षित होने पर खाली करवाया गया है। यहीं नहीं भारी बारिश के कारण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरैण का खेल मैदान भी आधा धंस गया है। ऐसे में स्कूल के विद्यार्थियों को आने वाले समय में परेशानियां झेलनी होगी। क्षेत्र के बागवान जितेंद्र कायथ, दर्शन दास कायथ, जॉनी चौहान, कंवर देष्टा, सुनील देष्टा, सतवीर कायथ, इंद्रजीत कायथ, तुला राम महाजन, लायक राम गुप्ता, ललित कायथ, प्रताप चौहान और देविंद्र भलूनी ने कहा कि सड़क धंसने जहां लोगों की आवाजाही ठप हो गई है, वहीं अब सेब सीजन सिर पर है। अगर सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं होती तो सेब की फसल पर संकट हो सकता है।


उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क को बड़े वाहनों के लिए बहाल करने की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग तकलेच के एसडीओ शोभा राम ने बताया कि नरैण में सड़क धंसने के बाद इसे छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सेब सीजन से पूर्व सड़क को बड़े वाहनों के लिए बहाल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। भारी बारिश से लोक निर्माण विभाग तकलेच को करीब 10 करोड़ रुपये की क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed