फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rohru news, protest, tender,

Rampur Bushahar News: दुकानों के आवंटन को लेकर लगे गड़बड़ी के आरोप, युवाओं ने की नारेबाजी

Thu, 19 Oct 2023 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, पूर्व अध्यक्ष समेत मनोनित पार्षद रहे मौजूद
विज्ञापन

चहेतों को फायदा पहुंचाने के आरोप, टेंडर प्रक्रिया पर उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू पर दुकानों के आवंटन को लेकर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। इसके विरोध में वीरवार को नगर परिषद कार्यालय के बाहर स्थानीय युवाओं और लोगों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में परिषद के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व पार्षद और मौजूदा मनोनित पार्षद भी मौजूद रहे।नगर परिषद राेहड़ू के पूर्व अध्यक्ष और मौजूद पार्षद चेतन चौहान ने बताया कि नगर परिषद बाजार में तीन दुकानों का आवंटन कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानों के आवंटन में धांधली बरती जा रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के लिए चहेतों को रेवड़ियां बांटने के उद्देश्य से गुपचुप तरीके से मंगलवार को टेंडर लगाए गए। टेंडर प्रक्रिया में नाममात्र लोग ही शामिल हुए। नगर परिषद ने अपने कार्यालय के बोर्ड पर भी समय पर टेंडर की सूचना नहीं दी। नगर परिषद के पूर्व पार्षद सुमेश चौहान ने बताया कि नगर परिषद ने जानबूझकर ऐसे समाचार पत्रों में टेंडर छापे हैं, जिनका क्षेत्र में प्रसार काफी कम है, जिससे अधिक लोगों तक टेंडर की सूचना न मिल सके। अगर टेंडर की सूचना सभी तक पहुंचती तो इसमें अधिक संख्या में लोग भाग लेते। नगर परिषद राेहड़ू के मनोनीत पार्षद अमित नेप्टा ने बताया कि टेंडर के बारे में किसी को सूचना नहीं थी। जबकि टेंडर की सूचना सभी लोगों तक पहुंचनी चाहिए थी। हम इस टेंडर प्रक्रिया का विरोध करते हैं।

कोट्स
नगर परिषद राेहड़ू के उपाध्यक्ष सुजय अग्रवाल ने बताया कि परिषद कार्यालय के बाहर राजनीतिक आधार पर नारेबाजी की गई। नगर परिषद ने टेंडर की पूरी प्रक्रिया निभाई है। परिषद की बैठक में प्रस्ताव पास करने के बाद टेंडर लगाए गए हैं। समाचार पत्रों में भी इसकी सूचना दी गई थी। साथ ही परिषद के नोटिस बोर्ड पर भी सूचना लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed