फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rohru news, pandranu, win, vollyball, kabbadi,

Rampur Bushahar News: वाॅलीबाल और कब्बडी में पंद्राणु स्कूल प्रथम

Sat, 01 Jul 2023 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
rampur news, rohru news, pandranu, win, vollyball, kabbadi,
जुब्बल खंड की अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित करते ​​शिक्षा मंत्री 
रोहड़ू। शिक्षा खंड जुब्बल के तहत आयोजित अंडर 14 खंड स्तरीय वाॅलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंद्राणु प्रथम रहा है। खेलकूद प्रतियाेगिता का आयोजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनसोग में हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विजेताओं काे सम्मानित किया।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता ने शिक्षा मंत्री का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया और मांगों को उनके समक्ष रखा। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जुब्बल खंड के 34 स्कूलों के करीब 520 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंद्राणु और द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल, कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पंद्राणु ने हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गिलटाड़ी के नाम रहा।
विज्ञापन


खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एंजल अकादमी पब्लिक स्कूल सरस्वती नगर और द्वितीय स्थान एसआईपीएस सरस्वती नगर ने प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल और द्वितीय स्थान एएपीएस सरस्वती नगर के नाम रहा। शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एएपीएस सरस्वती नगर और द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंद्राणु, योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलंग और द्वितीय स्थान राजकीय उच्च विद्यालय खड़ापत्थर के नाम रहा। कन्या वर्ग की प्रतियोगिता के वॉलीबाल में प्रथम स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल और द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसोग ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुड्डू और द्वितीय स्थान राजकीय उच्च विद्यालय चेबड़ी के नाम रहा। खोखो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरस्वती नगर और द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गिलटाड़ी ने जीता। बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एएपीएस सरस्वती नगर और द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंद्राणु, चेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर और द्वितीय स्थान एएपीएस सरस्वती नगर ने प्राप्त किया।


योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलंग और द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरस्वती नगर ने हासिल किया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में लोकनृत्य का आयोजन भी किया गया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने छात्रों को जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed