{"_id":"65d20ccc6b8ea7d8b50d060b","slug":"rampur-news-rohru-news-home-delivery-stop-gas-cylinder-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-112371-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहडू एजेंसी से नहीं हो रही रसोई गैस में होम डिलिवरी उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहडू एजेंसी से नहीं हो रही रसोई गैस में होम डिलिवरी उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
दूरदराज के क्षेत्र के लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी, समाधान की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम की रोहड़ू गैस एजेंसी में पिछले कई महीनों से रसोई गैस के सिलिंडर की होम डिलिवरी बंद है। इस वजह से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी दूरदराज के क्षेत्रों में सामने आ रही है। उपभोक्ताओं को नए बस स्टैंड के समीप ट्रकों से ही गैस के सिलिंडर बांटे जा रहे हैं। इसके बाद उपभोक्ताओं की गैस सिलिंडर घर तक पहुंचने के लिए मजदूरों को चार गुणा अधिक मजदूरी चुकानी पड़ रही है। रोहड़ू गैस एजेंसी में करीब छह हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। बीते कई महीने से बुकिंग के बाद रसोई गैस सिलिंडर को घर पहुंचाने के लिए उपभोक्ताओं को जवाब मिलता है कि मजदूर की व्यवस्था स्वयं कर लें। इस वजह से उपभोक्ताओं को पहले को गैस सिलिंडर उठाने के लिए मौके पर मजदूर उपलब्ध नहीं होते, अगर मजदूर मिल जाए तो बीस रुपये की जगह 100 रुपये ढुलाई देनी पड़ती है। कुछ लोग अपने वाहन लेकर गैस आवंटन स्थल पर पहुंचकर वाहन से सड़क तक और सड़क से अपने घर तक सिलिंडर उठाकर पहुंचा रहे हैं। लोगोंं का कहना है कि गैस एजेंसी में मजदूरी के एक साल के लिए टेंडर होते है, लेकिन इस अवधि से पहले यहां पर ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए कर्मचारियों की मिलीभगत से उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि किराये के घर में रहने वाले कर्मचारियों, महिलाओं और स्कूल के बच्चोंं को एजेंसी से गैस सिलिंडर घर पहुंचाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है।
कोट्स
बीते कुछ महीने से रोहड़ू गैस एजेंसी में सिलेंडर होम डिलिवरी के लिए मजदूर उपलब्ध नहीं है। गैस का आवंटन नए बस अड्डे के समीप ट्रकों से किया जा रहा है। उपभोक्ताओंं को पंद्रह से बीस दिन अभी परेशानी उठाना पड़ेगी। इसका समाधान कर रहे हैं। -
बीएस राठौर, प्रभारी गैस एजेंसी रोहड़ू