फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rohru news, gavas, shant yag,

Rampur Bushahar News: हजारों लोगों की मौजूदगी में निभाई शिखा पूजन की रस्म

Mon, 08 Jan 2024 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
देव परंपरा के हजारों लोग बनें साक्षी, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर झूमते रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत गवास गांव में देवता गुडारू महाराज के सानिध्य में आयोजित तीन दिवसीय शांत महायज्ञ के दूसरे दिन शिखा फेर की मुख्य रस्म निभाई गई। इस दौरान हजारों लोग इस परंपरा के साक्षी बने। फेर रस्म के दौरान रोहटान खूंद ने सुबह 9:00 बजे मंदिर की परिक्रमा करके शिखा रस्म निभाई । इसके बाद शिखा रस्म दोपहर एक बजे मंदिर की छत पर पारंपरिक ढंग से पूजा अर्चना करके पूरी की गई। इस दौरान शिखा फेर रस्म में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। देवमयी माहौल में देवी-देवताओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। दिनभर लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर देवलूओं के साथ झूमते रहे। गवास में आयोजित 36 सालों के बाद शांत महायज्ञ में देवी देवताओ के साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए देवलू और अन्य लोग पहुंचे हैं। मंगलवार को को देवताओं और खूंदों को उछड़ पाछड़ के साथ विदाई दी जाएगी। इसके साथ ही धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed