{"_id":"651eed03de79d41e4b069406","slug":"rampur-news-rohru-news-crime-news-case-registred-againt-two-apple-vender-rampur-hp-news-c-19-1-sml1017-240709-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लाखों रुपए का गबन कर फरार हुए दो लदानी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लाखों रुपए का गबन कर फरार हुए दो लदानी, केस दर्ज
विज्ञापन
रोहड़ू। फल मंडी महेंदली में सेब के दो खरीदार (लदानी) लाखों का गबन कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में फल मंडी महेंदली के आढ़ती आरएफसी रविंद्रा फ्रूट कंपनी ने केस दर्ज करवाया है कि एक सेब खरीदार ने उनके 43,22,722 रुपए गबन कर लिए हैं।
उन्होंने बताया कि खुरम निवासी कोठपूर हैदराबाद ने उनकी दुकान से वर्ष 2022 में 2,24,22,722 रुपये का सेब खरीदा। इसमें खुरम ने अभी 1.81 करोड़ रुपये की राशि दे दी है जबकि 43 लाख रुपये से अधिक की राशि सेब खरीदार नहीं दे रहा है।
दूसरे मामले में आढ़ती सोहन सिंह ठाकुर निवासी ग्राम अढाल ने पुलिस थाने में केस दर्ज किया है। उन्होंने शिकायत दर्ज कि है कि फल मंडी महेंदली में सेब खरीदार शब्बीर अहमद निवासी पूरनपुर जिला उत्तर प्रदेश ने उनकी दुकान से 48,26,717 रुपये के सेब खरीदे।
विज्ञापन
इसमें शब्बीर अहमद ने सिर्फ 23 लाख रुपये लौटाए जबकि 25 लाख रुपये की पेमेंट नहीं की है। डीएसपी रोहड़ू रवि नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।