फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rohru news, crime, deadbody, found, park,

Rampur Bushahar News: रोहड़ू बाजार के पार्क में मिला युवक का शव

Thu, 25 Apr 2024 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। लोनिवि विश्रामगृह हाऊस के समीप शिमला मार्ग पर रोहड़ू बाजार के पार्क में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। प्राथमिक जांच में युवक की मौत का कारण आत्महत्या माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। युवक एक ठेकेदार के पास जेसीबी ऑपरेटर का काम करता था। वीरवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पार्क में एक युवक का शव फंदे से लटका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया की युवक के गले में रस्सी पेड़ की टहनियों से बंधी थी। युवक की पहचान रविंद्र पुत्र पदम (24) साल गांव बिंगसी डाकघर बड़कोट जिला उत्तरकाशी उत्तराखंड के तौर पर हुई। युवक करासा गांव निवासी बलवंत के पास जेसीबी ऑपरेटर का काम करता था। मौके की जांच के बाद पुलिस प्राथमिक पड़ताल में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का सौंपा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण पुख्ता हो जाएंगे। उन्हों कहा कि पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed