{"_id":"65462492e506053f5703a436","slug":"rampur-news-rohru-news-cracker-stall-news-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-7751-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू बाजार में पटाखों की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू बाजार में पटाखों की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
आईएसबीटी बस स्टैंड में रोहड़ू परिसर के समीप ही लगेंगे पटाखों के स्टाॅल
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। दिवाली में पटाखों की ब्रिक्री के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी आईएसबीटी बस स्टैंड परिसर के समीप पटाखों के स्टाॅल लगेंगे। रोहड़ू बाजार के भीतर पटाखों की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन की ओर से पटाखों के स्टाॅलों के समीप सभी प्रकार के आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम रोहड़ू सन्नी शर्मा ने बताया कि रोहड़ू बाजार के अंदर पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। पटाखों के स्टाॅल सिर्फ आईएसबीटी बस स्टैंड रोहड़ू परिसर में ही लगाए जाएंगे। अगर कोई व्यक्ति बाजार में पटाखे बेचता पकड़ा गया तो उसके पटाखों को जब्त किया जाएगा। पटाखों के स्टाॅल 11 नवंबर और 12 नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक लगेंगे। उन्होंने बताया कि पटाखों की दुकानों के समीप दमकल वाहन खड़ा रहेगा। इसके लिए अग्निशमन केंद्र को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विक्रेताओं को पानी की बाल्टियां भरकर पटाखों के स्टाॅल के समीप एहतियातन रखनी होंगी। होंगे। स्टाॅल के समीप किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल न करें। उन्होंने बताया कि प्रशासन की निर्देशों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा। पटाखों की बिक्री के लिए चयनित स्थान को स्वच्छ रखना जरूरी है।