फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rohru news, council,

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रोहड़ू के साथ बस्ती में चरमराई सफाई व्यवस्था

Mon, 30 Oct 2023 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन के साथ बैठक में बनी सहमति, पंचायतों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने का देना होगा खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू की सीमा के साथ जुड़ी चार पंचायतों की बस्ती में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। इन क्षेत्रों में पिछले चार साल से नगर परिषद कूड़ा उठाने का काम कर रही थी लेकिन नप ने इससे इनकार कर दिया है। इससे बस्ती में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। अब प्रशासन के सामने नगर परिषद और पंचायतों के बीच शर्तें तय होने पर नगर परिषद ने कचरा उठाने पर सहमति बनाई है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद रोहड़ू में सात वार्डों की सीमा के साथ सटा पंचायत क्षेत्र का समाला, बाऊटीनाला, मक्खीनाला, शक्तिनगर और दशालनी का ग्राम पंचायत अढाल, समोली,सीमा रंटाड़ी, करालश पंचायत के अधीन आते हैं। बाजार के बराबर की इस आबादी से सैंकडों घरों से टनों के हिसाब से कचरा निकलता है। करीब एक महीने पहले नगर परिषद ने अपनी डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना को सख्ती से लागू किया और पंचायत क्षेत्र में सफाई कर्मचारी भेजने बंद कर दिए। इसके बाद रात के समय आबादी में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। इससे लोग कचरा नगर परिषद की सीमा के भीतर या सड़कों पर फेंकने लगे। इससे नगर परिषद की सीमा पर सफाई व्यवस्था को सुधारना मुश्किल हो गया। पंचायत के क्षेत्र में अधिकांश घर किराये पर या व्यावसायिक के प्रयोग में हो रहे हैं लेकिन इस आबादी क्षेत्र से अभी तक नगर परिषद को किसी प्रकार का राजस्व नहीं मिल रहा था। सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे तो एसडीएम के सामने नगर परिषद और चार पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक सोमवार को बुलाई गई। बैठक में पहली मांग इन बस्ती क्षेत्र को नगर परिषद में मिलाने पर सभी पंचायतों की ओर से हामी भरी है। अब नगर परिषद की ओर से शर्त रखी गई कि जब तक सीमांकन की औपचारिकता पूरी नहीं होगी, उस समय तक चारों पंचायतों की ओर से बस्ती में सफाई के लिए नगर परिषद को पूरा खर्च चुकाना होगा। अब सहमति के बाद एक महीने से उलझा मामला सुलझता नजर आ रहा है। नगर परिषद रोहडृू के उपाध्यक्ष सुजय अग्रवाल ने बताया कि एसडीएम के साथ बैठक के दौरान पंचायत प्रधानों ने सभी शर्तों पर सहमति दी है। कल से अगर पंचायतें बैठक में रखी शर्तें लागू करेगी तो नगर परिषद उनका इन क्षेत्र की सफाई में पूरा सहयोग करेगी। इस सफाई पर खर्च होने वाली राशि सभी पंचायतें नगर परिषद को उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed