फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rohru fare, meting, april 20th

Rampur Bushahar News: रोहडू़ मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 20 अप्रैल को होगा आगाज

Thu, 28 Mar 2024 06:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के माध्यम से लोगों को मतदान करने का दिया जाएगा संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के आयोजन को लेकर मेला कमेटी की पहली बैठक वीरवार को एसडीएम रोहड़ू विजयवर्धन सारस्वत की अध्यक्षता में हुई। लोकसभा चुनावों के दौरान आयोजित होने वाले इस मेले को इस बार वोट करेगा रोहड़ू के थीम पर आयोजित किया जाएगा। 20 अप्रैल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय मेले की हर गतिविधियों के दौरान मतदाताओं को वोट के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। सभी कार्यक्रम और गतिविधियां पूर्व की तरह ही आयोजित होंगी। मेले के आयोजन के लिए उप समितियों को भी तैयारियों में जुटने का आग्रह किया गया। मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक, खेलों और अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। एसडीएम रोहड़ू और अध्यक्ष मेला कमेटी विजयवर्धन ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता में आयोजित होने जा रहे इस मेले में प्रशासन को आचार संहिता के नियमों और निर्देशों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। मेले के ऐतिहासिक महत्व को किसी भी कीमत में कम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले के आयोजन के लिए आर्थिक प्रबंधन अहम हिस्सा है। इसके लिए प्लाट आवंटन सहित विभिन्न अन्य स्रोतों पर काम किया जाएगा। देवता शिकड़ू महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस मेले में मंदिर कमेटी के पक्ष को सर्वोपरी रखा जाएगा। साथ ही व्यापार मंडल की भी अहम भूमिका रहेगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अपने-अपने कार्य क्षेत्र में संसाधनों की उपलब्धता कर मेले से पूर्व सभी प्रकार की तैयारियां पूरी करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी, तहसीलदार रोहड़ू सार्थक शर्मा, मोतमीन देवता शिकड़ू महाराज रोशन लाल भ्रांटा, एमएस रोहड़ू डाॅ. रविंद्र शर्मा और अधीक्षक राजेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed