फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rohru, crore, lose, due to, heavy rain

Rampur Bushahar News: भारी बरसात के चलते रोहड़ू उपमंडल में 62.31 करोड़ का नुकसान

Wed, 19 Jul 2023 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। भारी बरसात से बीते दो सप्ताह में रोहड़ू उपमंडल में भारी क्षति हुई है। अभी तक प्रशासन ने 62.31 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। लगातार हो रही बारिश के चलते करीब 723 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन


वहीं पांच स्कूलों को भी क्षति पहुंची है। इसके साथ ही हजारों सेब के पौधे भूस्खलन की चपेट में आने से जमींदोज हो गए हैं। बीते दो सप्ताह से क्षेत्र में वर्षा का सिलसिला लगातार बना हुआ है। इस कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। उपमंडल में 15 घर पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि 708 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए है। क्षतिग्रस्त हुए 701 मकानों में 57.50 करोड़ रुपये के नुकसान अनुमान है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त 4.081 करोड़ रुपये का अतिरिक्त नुकसान हुआ है। जबकि चिड़गांव तहसील में एक महिला की मौत हुई है। बरसात से बगीचों को भी भारी नुकसान हुआ है। 15,755 सेब के पौधों को नुकसान पहुंचा है। एसडीएम रोहड़ू सन्नी शर्मा ने बताया कि भारी बारिश से उपमंडल में भारी नुकसान हुआ है। सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed