{"_id":"651071158e117a89c9075b88","slug":"rampur-news-ribba-student-science-fare-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-5897-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पूह खंड के 14 स्कूलों के 130 बाल वैज्ञानिक दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पूह खंड के 14 स्कूलों के 130 बाल वैज्ञानिक दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन
रिब्बा स्कूल में आयोजित बाल विज्ञान मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं । संवा
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिब्बा में 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया। दो दिसवीय मेले में पूह खंड के 14 स्कूलों के 130 बाल वैज्ञानिक अपने-अपने मॉडल प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञान पर्यवेक्षक जिला किन्नौर जितेंद्र नेगी ने कहा कि दो दिवसीय मेले में विज्ञान प्रश्रोतरी, वैज्ञानिक क्रिया कलाप, गणित ओलंपियाड और वैज्ञानिक मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूह और कानम स्कूल के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कानम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।
दोनों स्कूलों का चयन जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए हुआ है। दो दिवसीय सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर प्रधान रिब्बा पंचायत राधिका नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। बीडीसी सदस्य प्रतिभा नेगी विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं नमज्ञा, रारंग, पूह, लियो और चांगो स्कूल के बीच एलिमिनेटर राउंड चल रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रिब्बा स्कूल दिनेश नेगी, बाल विज्ञान सम्मेलन पूह खंड के समन्वयक धर्म भगत नेगी, संजीव कुमार नेगी, राहुल नेगी, नोरयांग डोलमा नेगी, सुजाता नेगी और रोशनी नेगी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन स्कूलों के प्रतिभागी ले रहे भाग
पूह खंड के 14 स्कूलों में हाई स्कूल नमज्ञा, सीनियर सेकेंडरी रारंग, सीनियर सेकेंडरी पूह, सीनियर सेकेंडरी लियो, सीनियर सेकेंडरी चांगो, सीनियर सेकेंडरी लिप्पा, सीनियर सेकेंडरी जंगी, सीनियर सेकेंडरी रिब्बा, सीनियर सेकेंडरी कानम, सीनियर सेकेंडरी ज्ञाबुंग, हाई स्कूल शलखर, मीडिल स्कूल लोअर कानम और सीनियर सेकेंडरी स्कूल मूरंग भाग ले रहे हैं।