फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, ratandi, village, finacial, awareness, camp

बैंक का उद्देश्य लोगों की समाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना : अमी चंद

Wed, 08 Nov 2023 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। गरीब और असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए जनधन से जनसुरक्षा अभियान के अंतर्गत सीमा रंटाढी पंचायत में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बैंक के सहायक प्रबंधक अमीं चंद ने की। इस दौरान बैंक की ओर से पुनीत ने लोगों को जरूरी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना और बैंकिंग खाते से वंचित लोगों के लिए बैंक खाता प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई है। योजना के अंतर्गत, एक जीवन बीमा भी प्रदान किया जाता, इससे खाता धारक की वित्तीय सुरक्षा मजबूत होती है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत भी जीवन बीमा प्रदान किया जाता, जिससे परिवार को प्राकृतिक मृत्यु की परिस्थितियों में भी दो लाख की वित्तीय सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना योजना के अंतर्गत, आकस्मिक दुर्घटना मृत्यु पर भी दो लाख रुपए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। अटल पेंशन योजना के अंतर्गत, वृद्ध लोग एक स्थिर पेंशन की व्यवस्था कर सकते, जिससे उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है। बैंक के सहायता प्रबंधक अमीं चंद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक राज्य का बैंक राज्य के लोगों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य पूर्ति में बैंक की ओर से महिला सशक्तिकरण योजना के तहत फेस्टिवल ऑफर में सभी ऋण प्रोसेसिंग फीस पर 100% की छूट, खुशियां आपके द्वार, सपनों का संचय और घर-घर केसीसी जैसी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इस शिविर में ग्राम पंचायत प्रधान संजिता बांश्टू, उपप्रधान देसराज, पूर्व प्रधान किरण कुमार सहित लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed