{"_id":"666ed1f7f0cd0066580f05b0","slug":"rampur-news-rampur-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-117487-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खंड स्तरी अंडर-14 प्रतियोगिता में\nखरगा स्कूल ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खंड स्तरी अंडर-14 प्रतियोगिता में खरगा स्कूल ओवरऑल चैंपियन
Sun, 16 Jun 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय खेलकूल प्रतियोगिता का रविवार को हुआ समापन
25 स्कूलों के 350 छात्रों ने लिया भाग, कई छात्र जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
संवाद न्यूज एजेसी
रामपुर बुशहर। निरमंड खंड की अंडर-14 छात्र वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगा में समापन हो गया। प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के लगभग 350 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगा ओवरऑल चैंपियन रहा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में खरगा स्कूल प्रथम और निरमंड द्वितीय, कबड्डी में शाइनिंग स्टार स्कूल जगातखना प्रथम, कशोली द्वितीय, खो-खो में खरगा प्रथम, देवभूमि मॉडल पब्लिक स्कूल जगातखाना द्वितीय, मार्चपास्ट में खरगा प्रथम, निरमंड द्वितीय, लोक नृत्य में खरगा प्रथम व दुराह द्वितीय स्थान पर रहा। समूह गान में निरमंड प्रथम व खरगा द्वितीय, एकल गीत में दुराहा प्रथम व त्वार द्वितीय, बैडमिंटन में समेज प्रथम व कुशवा द्वितीय स्थान पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में खरगा पंचायत के पूर्व प्रधान मोती राम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ, महिला मंडल और युवक मंडल का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र रावत, आज्ञा दत, बलवंत नेगी, सुनीता, संजीता मनोज चौहान, पुष्पा कौशल, नरेश कुमार, रविकांत चौहान, हरपाल सिंह, बलदेव नेगी, हिमेश अजय, अर्चना नेगी, सुनंदा नेगी विपिन कुमार, प्रतिभा नेगी, अधीक्षक दमयंती मेहता, उमेश पॉल और बृजमोहन दयानंद सहित अन्य मौजूद रहे।