फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rampur, rampur

Rampur Bushahar News: लिप्पा में 2.62 करोड़ की लागत से निर्मित बेली ब्रिज का लोकार्पण

Sun, 16 Jun 2024 07:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sun, 16 Jun 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
rampur news, rampur, rampur
रारंग गांव में आयोजित राज्यस्तरीय गुरू संज्ञास पर्व के समापन पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ग्
मंत्री व विधायक जगत सिंह नेगी ने पूह विकास खंड में जनता को समर्पित किया ब्रिज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला( किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को किन्नौर जिला के प्रवास के दौरान पूह विकास खंड की लिप्पा में तैती खड्ड के ऊपर 2 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित बेली ब्रिज का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ब्रिज बनने से क्षेत्र के लोगों को नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में और अधिक सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने 2 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन लिप्पा और बस स्टैंड लिप्पा से पानसारिंग तक 2 करोड़ 23 लाख रुपये की राशि से बनने वाले लिंक रोड़ का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आम जनता की समस्याएं सुनीं और प्राप्त हुई सभी उचित मांगों को त्वरित निपटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है । जनजातीय जिलों के निर्धन एवं उपेक्षित भूमिहीन लोगों को भूमि दिलाने के लिए वन अधिकार अधिनियम-2006 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा जिसके लिए वह निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, तहसीलदार मूरंग विक्रमजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी व पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित रहे।

रारंग गांव में  आयोजित राज्यस्तरीय गुरू संज्ञास पर्व के समापन पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ग्

रारंग गांव में आयोजित राज्यस्तरीय गुरू संज्ञास पर्व के समापन पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ग्

रारंग गांव में  आयोजित राज्यस्तरीय गुरू संज्ञास पर्व के समापन पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ग्

रारंग गांव में आयोजित राज्यस्तरीय गुरू संज्ञास पर्व के समापन पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ग्

रारंग गांव में  आयोजित राज्यस्तरीय गुरू संज्ञास पर्व के समापन पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ग्

रारंग गांव में आयोजित राज्यस्तरीय गुरू संज्ञास पर्व के समापन पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ग्

रारंग गांव में  आयोजित राज्यस्तरीय गुरू संज्ञास पर्व के समापन पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ग्

रारंग गांव में आयोजित राज्यस्तरीय गुरू संज्ञास पर्व के समापन पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ग्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed