{"_id":"648df52ff961aa861b0fd057","slug":"rampur-news-rampur-racholi-road-taring-strated-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-1361-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर-रचोली-सरलापरोग सडक़ का टारिंग कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर-रचोली-सरलापरोग सडक़ का टारिंग कार्य शुरू
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के 9/20 क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली रामपुर-रचोली-सरलापरोग सडक़ की टारिंग का कार्य शुरू हो गया है। 70 लाख रुपये की लागत से सड़क का कायाकल्प होगा। सड़क की हालत सुधरने से क्षेत्र के हजारों बागवान लाभान्वित होंगे। क्षेत्र की आठ पंचायतों के लोगों को सेब सीजन में अपनी नकदी फसल मंडी पहुंचाने में काफी राहत मिलेगी। इस मार्ग से करीब 10 लाख सेब की पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में पहुंचती हैं।
रामपुर-रचोली-सरलापरोग सडक की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई थी। इस वजह से क्षेत्र के रचोली, गौरा, डंसा, दोफदा, गोपालपुर, लालसा, किन्नू और शाहधार पंचायत के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए वर्षों से क्षेत्र के लोग लोक निर्माण विभाग से मार्ग को सुधारने की मांग उठाते आ रहे थे। अब लोक निर्माण विभाग ने चार किलोमीटर लंबे इस मार्ग को दुरूस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। विभाग के मुताबिक जल्द ही लोगों को बेहतर सड़क की सुविधा का लाभ मिलेगा।
एनुअल मेटेनेंस प्लान के तहत रामपुर-रचोली-सरलापरोग चार किलोमीटर लंबी सडक़ पर टारिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। सडक़ की हालत सुधारने के लिए करीब 70 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
बृजलाल, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग रामपुर