फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rampur news, sports news, rohru, win, overall champion, award,

Rampur Bushahar News: अंंडर-19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में रोहड़ू जोन ओवरऑल चैंपियन

Thu, 05 Oct 2023 10:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
rampur news, rampur news, sports news, rohru, win, overall champion, award,
ओवर ऑल चैंपियन रोहडू जोन की टीम मुख्याति​थि के साथ।
रामपुर बुशहर। अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में रोहड़ू जोन ओवरऑल चैंपियन बना है। प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता टीमों को नवाजा। वॉलीबाल में रोहडू ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि दूसरा स्थान नेरवा जोन के नाम रहा।
विज्ञापन


कबड्डी में नेरवा जोन प्रथम और कुपवीं जोन ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में रोहड़ू जोन प्रथम और नेरवा जोन ने दूसरा स्थान पाया। योग में ठियोग जोन प्रथम और शिमला वन ने दूसरा स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस में पूरंग-कोटखाई जोन प्रथम, खनेटी स्कूल कोटखाई दूसरा, रेस्लिंग में ठियोग प्रथम, मशोबरा ने दूसरा स्थान पाया। चेस में छोहारा जोन प्रथम, रोहड़ू जोन और शिमला जोन ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


मार्चपास्ट में रामपुर जोन पहले और रोहड़ू जोन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने वाले शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार लड़कियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण परिवेश की छात्राओं ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों से सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होता है और युवा पीढ़ी में नशाखोरी कि समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि खेल छात्रावासों को राज्य में सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान हो।


रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में साइंस ब्लॉक खोलने का आश्वासन भी दिया। वहीं रामपुर मंडल में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की बात कही। स्थानीय विधायक नंदलाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed