{"_id":"652fc63589a7825cd0055b86","slug":"rampur-news-rampur-news-school-student-win-many-gold-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-7028-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बॉक्सिंग में शीना और ताइक्वांडो में मोनिका ने जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बॉक्सिंग में शीना और ताइक्वांडो में मोनिका ने जीता सोना
विज्ञापन
जिला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की छात्राओं ने जिला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रशासन ने छात्रा खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हाल ही में जिला शिमला छात्राओं की मेजर गेम्स प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में आयोजित हुई। इसमें कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर दबदबा बनाया। बॉक्सिंग में 45 से 48 किलोभार में शीना मेहता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं ताइक्वांडो में मोनिका ने स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बॉक्सिंग में 48 से 51 किलोभार में सृष्टि सिंह और 51 से 53 किलोभार में एंजेल ने रजत पदक हासिल किया। ताइक्वांडो में गुंजन और देवांशी ने रजत पदक जीतकर एक बार फिर से विद्यालय को गौरव बढ़ाया। ऊंचीकूद में महक ने तीसरा और शॉटपुट में गुंजन ने तीसरा स्थान हासिल किया। हैंडबाॅल प्रतियोगिता में तान्या वैशाली और महक का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। वेट लिफ्टिंग में विद्यालय की छात्रा प्रिया का चयन भी राज्य स्तर के लिए हुआ। वहीं, जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन डाइट शिमला में किया गया। इसमें महक नेगी ने संगीत परक्युसिव में पहला स्थान और नव्या मेहता ने संगीत धुन में पहला स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने छात्राओं को बधाइयां दीं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खूब मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य पीपी दुल्टा, कृष्ण नेगी, प्रियंका गुप्ता, आरएल मेहता, राकेश गौतम, मूलराज कपूर, शारदा भारद्वाज, निशा कुमारी, सरिता और अंजना मेहता सहित अन्य अध्यापकों ने खुशी जाहिर कर बच्चों की उपलब्धियों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।