फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rally, student, employee, aware people

Rampur Bushahar News: छात्रों और सफाई कर्मचारियों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 26 Sep 2023 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में मंंगलवार को स्कूलों के विद्यार्थियों और सफाई कर्मचारियों ने रैली निकालकर लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नारे लगाकर लोगों में स्वच्छता की अलख जगाई। नगर परिषद रामपुर की अगुवाई में स्वच्छता ही सेवा सफाई अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


पद्म छात्र स्कूल रामुपर से जागरूकता रैली निकाली गई और एनएच पांच से होकर बाजार से नगर परिषद कार्यालय तक पहुंची। तहसीलदार रामपुर जयचंद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्कूली छात्रों, कॉलेज के एनसीसी स्वयंसेवियों, सफाई कर्मचारियों और स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया। रैली शुरू होने से पूर्व सभी ने अपने क्षेत्र को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने की शपथ भी दिलाई। नगर परिषद के सहायक अभियंता अनिल गौतम ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों को खुले में कूड़ा-कचरा न फेंकने और सफाई अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रैली में स्कूल के छात्रों, सफाई कर्मचारियों और स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। खंड समन्वयक रंजना मेहता ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा सफाई अभियान के तहत रामपुर खंड में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed