फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, pujarali, school, head boy and girl election,

Rampur Bushahar News: पलक हेड गर्ल, अभय बने हैड बाॅय

Sun, 05 May 2024 05:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुजारली नंबर-4 में हुए हेड गर्ल और हेड बाॅय के चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुजारली नंबर-4 में हेड गर्ल और हेड बाॅय का चुनाव किया गया। स्कूल में मतदान के माध्यम से इसका चुनाव किया गया। इसमें स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें पलक झरेट हेड गर्ल और अभय को हेड बाॅय चुना गया। हेड गर्ल के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थीं जबकि हेड बाॅय के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। शिक्षक अनुराधा चौहान ने पोलिंग अफसर -1, मेघा चौहान ने पोलिंग अफसर -2 और नीना नेगी ने पोलिंग अफसर -3 के तौर पर भूमिका निभाई। राजनीतिक विज्ञान की प्रवक्ता सुरक्षा कपटा ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य नरेश भारद्वाज ने बताया कि इस तरह की चुनाव प्रणाली का आयोजन करने से लोकतंत्र का महत्व बढ़ जाता है। मतदान के महत्व को विद्यार्थी समझ सकते हैं। विद्यार्थियों को एक अच्छे नेता की भूमिका के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि दोनों विजेता छात्र पाठशाला में अनुशासन के लिए काम करेंगे। दोनों विद्यार्थियों को जीत की बधाई दी। इस मौके पर सभी शिक्षक और गैर शिक्षक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed