फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, public, representative, protest, jcb, send to nither subdivision

Rampur Bushahar News: नित्थर को मिली जेसीबी दलाश ले जाने पर जनप्रतिनिधयों ने जताया विरोध

Thu, 14 Mar 2024 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
गतिरोध के बाद लोक निर्माण विभाग को बदलना पड़ा फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर(कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग के सब डिवीजन नित्थर को नई जेसीबी मशीन तो मिली, लेकिन दूसरे ही दिन विभाग ने मशीन को दूसरे सब डिवीजन दलाश को ले जाने की तैयारी कर ली थी। जैसे ही इस बात की सूचना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को लगी तो नित्थर में हंगामा हो गया। प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर कड़ा विरोध जताया और मजबूरन विभाग को अपना फैसला बदलना पड़ा। आनन-फानन में मामले को सुलझाया गया। गौर हो कि उपतहसील नित्थर क्षेत्र में लंबे समय से विकास कार्य ठप हैं। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों सहित अन्य कई समस्याओं से क्षेत्र के लोग जूझ रहे हैं। लंबे समय के बाद क्षेत्र को एक नई जेसीबी मिली थी। इसको भी नित्थर से छीनने की कोशिश की जा रही है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन नित्थर को विभाग ने नई जेसीबी मशीन दी है, जो की यहां के लिए अति आवश्यक है। बरसात और भूस्खलन के कारण आए दिन क्षेत्र की सड़कें अवरुद्ध हो जाती हैं। ऐसे में मार्ग बहाल करने में यह मशीन कारगार साबित होगी। इसके बावजूद इसे दलाश सब डिवीजन ले जाने की तैयारियां की जा चुकी हैं। इसकी भनक लगते ही बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर, कांग्रेस जोनल अध्यक्ष नित्थर प्रवीण कुमार, जितेंद्र ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, प्रमोद शर्मा, अजय, आनंद, संतोष शर्मा और चंद्र कश्यप सहित ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध किया। इसके बाद विभाग को यह फैसला बदलना पड़ा। लोक निर्माण विभाग नित्थर के सहायक अभियंता कमल नंद का कहना है की ऐसा कुछ नहीं है। यह मशीन नित्थर सब डिवीजन के लिए आई है और यहीं रहेगी। कुछ गलतफहमियों की वजह से यह सब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed