फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, protest, luhari, demand,

Rampur Bushahar News: वेतन नहीं मिलने पर भड़की मजदूर यूनियन, काम किया बंद

Sat, 19 Aug 2023 10:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना वर्कर्स यूनियन 210 मेगावाट स्टेज-1 ने मजदूरों को जुलाई का वेतन नहीं मिलने पर रोष जताते हुए परियोजना का काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन


इस दौरान मजदूरों को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप, जिला सचिव अमित, यूनियन अध्यक्ष कपिल, सचिव अजय, उपाध्यक्ष राजपाल, परसराम और मंजीत ने कहा कि परियोजना में श्रम कानूनों की खुली उल्लंघना हो रही है और सतलुज जल विद्युत निगम मूकदर्शक बना हुआ है। मजदूर नेताओं ने कहा कि मजदूरों की समस्या को लेकर मुख्य नियोक्ता एसजेवीएनएल और पटेल कंपनी का रवैया अड़ियल बना हुआ है।
विज्ञापन


महीने की 20 तारीख होने के बावजूद मजदूरों को जुलाई का वेतन नहीं मिला है। कुछ मजदूर तो तीन माह से वेतन को तरस रहे हैं। इसके अलावा ले ऑफ पर गए मजदूरों को कानूनन जो वेतन मिलना है, वह भी पिछले तीन महीने से नहीं दिया गया है। मजदूर यूनियन ने एसजेवीएन और पटेल परियोजना प्रबंधन को चेतावनी दी है अगर समय रहते मजदूरों को वेतन नहीं दिया गया तो यूनियन उग्र आंदोलन करते हुए परियोजना का काम बंद करेगी। इसके अलावा 1,500 मेगावाट वर्कर्स यूनियन के मांगपत्र समय रहते बातचीत नहीं की गई तो लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन आने वाले समय में 1500 मेगावाट के मजदूरों के समर्थन में आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1,500 मेगावाट वर्कर्स यूनियन के मजदूर पिछले 25 दिनों से मांगपत्र संघर्ष कर रही है। इस मौके पर चंद्र पाल, डोला राम, देवराज, मुकेश, ब्रिकम, अनूप, संदीप, सुरेन्द्र, राम सिंह, मेहर सिंह, अरुण, पवनेश, शोभा राम, देवराज, मीना राम, अनूप राम, मेहर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed