{"_id":"657da82ba1aaece37009383c","slug":"rampur-news-primary-teacher-protest-against-cluster-system-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-9661-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: क्लस्टर को लेकर अधिसूचना वापस न ली तो सड़कों पर उतरेंगे प्राथमिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: क्लस्टर को लेकर अधिसूचना वापस न ली तो सड़कों पर उतरेंगे प्राथमिक शिक्षक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। खंड प्राथमिक शिक्षक संघ नेरवा की बैठक संघ के अध्यक्ष अनिल चौहान की अध्यक्षता में हुई। प्राथमिक स्कूल नेरवा के प्रांगण में आयोजित बैठक में सरकार और विभाग द्वारा क्लस्टर प्रणाली के साथ की जा रही छेड़छाड़ का विरोध जताते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें सरकार से मांग की गई कि सरकार ने अगर क्लस्टर को लेकर जारी अधिसूचना को जल्द वापस नहीं लिया गया तो शिक्षक संघ इसके कड़े विरोध की रूपरेखा तैयार करेगा। अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि संघ की मांगों को लेकर एक प्रस्ताव खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी नेरवा और प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा के माध्यम से भी मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर संघ के महासचिव, देवेंद्र रथटा, प्राथमिक शिक्षक संग जिला शिमला के कोषाध्यक्ष प्रेम लाल शर्मा, डीटीएफ नेरवा के मुख्य संरक्षक सालिग राम चौहान, पीटीएफ नेरवा के कोषाध्यक्ष नितेश हेज़टा, केंद्र मुख्य शिक्षक केवल राम चौहान, हरेंद्र दफराईक, रण सिंह तेगटा, मोहिनी चौहान, महिला विंग की अध्यक्ष सीमा स्टेटा, उपाध्यक्ष जोगिंद्रा घेजटा और सचिव अमृता नेगी सहित प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खंड नेरवा के 40 सदस्य मौजूद रहे।