फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news politices news congress protest jal shakti vibhag office phooh

जलशक्ति विभाग कार्यालय के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Wed, 04 Aug 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
rampur news politices news congress protest jal shakti vibhag office phooh
जिला किन्नौर कांग्रेस के कार्यकर्ता जल शक्ति विभाग कार्यालय पूह में धरना प्रदर्शन करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
पूह (किन्नौर)। जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जलशक्ति विभाग पूह कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जलशक्ति विभाग में अनियमितताओं और सुस्त कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष किन्नौर उमेश नेगी की अध्यक्षता में पूह जल शक्ति मंडल का घेराव किया करने के बाद पूह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने जल शक्ति विभाग अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभाग पर जनहित के कार्यों में लापरवाही बरतने, विभाग में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एक्सईएन जल शक्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता को बाहर आने की बात पर अड़े रहे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने खंड मुख्यालय तक विभाग और ब्लॉक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली भी निकाली। इसके बाद एडीएम पूह के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया। रैली को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि प्रदेश में आज भाजपा की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला किन्नौर में जलशक्ति विभाग और लोकनिर्माण विभाग में जनहित के कार्यों की गुणवत्ता सही नहीं है। विभागों में ठेकेदारों के साथ साठगांठ कर उन्हें अनैतिक रूप से फायदा पहुंचाया जा रहा है। लोगों को पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा है। मगर जलशक्ति विभाग ठेकेदारों को ठेके देने में मशगूल हैं। किन्नौर कांग्रेस आने वाले दिनों में जिले के अन्य ब्लॉक में भी इन विभागों का घेराव करेगी।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष किन्नौर नरेश नेगी, महासचिव जिला कांग्रेस-3 निर्मल चंद्र नेगी, प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी केसर नेगी, पूह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी, उपाध्यक्ष किन्नौर जिला परिषद प्रिया नेगी, सदस्य जिला परिषद हितेश नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, किन्नौर सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष प्रशांत नेगी, महासचिव किन्नौर महिला कांग्रेस ललिता पंचारस, पूह सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष तंजीन शरब और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed