{"_id":"64b034feaa40157708011a18","slug":"rampur-news-politices-bjp-surat-negi-attack-cabinet-minister-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-2627-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा में राजस्व मंत्री का प्रभावित क्षेत्रों में न जाना दुखद : सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा में राजस्व मंत्री का प्रभावित क्षेत्रों में न जाना दुखद : सूरत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश के साथ किन्नौर में लोग प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं। इस आपदा की घड़ी में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आदेश से किन्नौर भाजपा सरकार के साथ हर तरह के सहायता करने के लिए तैयार है लेकिन आपदा में राजस्व मंत्री मंत्री और जिला प्रशासन का प्रभावित क्षेत्रों में न जाना खेद की बात है। यह बात पूर्व वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने आपदा को देखते हुए तीन जिलों के लिए 18 करोड़ दिया है लेकिन किन्नौर के लिए एक पैसा तक नहीं दिया है। वहीं किन्नौर में भी बहुत नुकसान हुआ है। पूरे प्राक्कलन में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का कोई स्टेटमेंट जारी नहीं हुई है। सूरत नेगी ने भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान पर राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर प्रदेश वित्त विभाग की ओर से किन्नौर उपायुक्त को कोई भी राशि नहीं भेजने पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्व मंत्री ने कुल्लू, मंडी और शिमला जिला को राहत राशि जारी कर दिया है लेकिन किन्नौर जिला को उन्होंने पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है।
उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री दूसरे जिलों का दौरा तो कर रहे हैं लेकिन मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र जिला किन्नौर का दौरा करना भूल गए हैं जो कि हैरानी की बात है। किन्नौर की जनता आने वाले समय में मंत्री को इसका उचित जवाब देंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री चंद्र पॉल, मीडिया प्रभारी सुशील मेहता, कल्पा मंडल महामंत्री चंद्र भगत, एसटी मोर्चा जिला प्रवक्ता भूपेंद्र और सोशल मीडिया कार्यालय सचिव श्याम सुंदर मौजूद रहे।