फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, political news, partibha singh,

Rampur Bushahar News: विक्रमादित्य के लिए समर्थन जुटाने रामपुर पहुंची कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

Thu, 25 Apr 2024 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
विक्रमादित्य के लिए समर्थन जुटाने रामपुर पहुंची कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
विज्ञापन

सांसद प्रतिभा सिंह ने जघोरी, कूट, क्याव और ज्यूरी में की जनसभाएं और बैठकें

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। एक जून को मंडी लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। इससे पूर्व भाजपा और कांग्रेस दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी मैदान में उतर गए हैं। इसके तहत वीरवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं मंडी लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। सांसद ने यहां जघोरी, कूट, क्याव और ज्यूरी में जनसभाएं की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर लोकसभा प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए समर्थन जुटाया। प्रतिभा सिंह आने वाले पांच दिनों तक विधानसभा क्षेत्र में ही रहेंगी और जगह-जगह जनसभाएं करेंगी। जिला कांग्रेस सचिव ध्रुव शर्मा ने बताया की प्रतिभा सिंह 26 अप्रैल को प्रतिभा सिंह कोशर, मझेवली, फूंजा शाह, दोफदा, मशनू, बटाली, धारगौरा, पशाडा और रचोली में जनसभाएं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगी। उनका रात्रि विश्राम रामपुर ही रहेगा। 27 अप्रैल को प्रतिभा सिंह काशापाट, मुनीश, कुखी, शरनाल, रडोली, दरकाली और सेरी मझाली, स्यारला और तकलेच में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। 28 अप्रैल को शिंगला, शनेरी, डंसा, लालसा, सुंडा, कराली, जगुनी और सनेई में जनसभाएं करेंगी। 29 अप्रैल को नेरी, मझेवटी, फौला, क्लेडा, घाट, ब्यूंथल, बेलू, मदोली, सुरड़, कंदरेड़ी, सुरड़बंगला, मझोली टिप्पर और चकटी में जनसभाएं और जनसंपर्क करेंगी। 30 अप्रैल को पांडाधार, झिझनु, थैली, दादरा, लेलन, नवां, डोई, बड़ाच, बरकेली डोई, टूटू, देलठ, बेओठ, कलमोग करांगला, चुंजा में जनसंपर्क और जनसभाओं को संबोधित करेंगी। इसके बाद एक मई को प्रतिभा सिंह रामपुर में अलग-अलग संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगी। इसमें ब्लॉक महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और अनुसूचित जाति विभाग की बैठकें शामिल हैं।



सांसद प्रतिभा सिंह ने फांचा क्षेत्र का किया दौरा

ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। वीरवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर विधानसभा के दुर्गम क्षेत्र पंद्रह बीस की आधा दर्जन पंचायतों का दौरा किया। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और लोगों ने अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का ढोल नगाड़े से स्वागत किया। प्रतिभा सिंह ने दौरे की पहली सभा फांचा पंचायत से आरंभ की। इसके बाद दुर्गम क्षेत्र के जगोरी, कूट और क्याव में जनसभा की। प्रतिभा सिंह ने जनसभा में क्षेत्र के लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को वोट देने की अपील की। इस दौरान सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर के विधायक नंद लाल, मंडल अध्यक्ष सतीश वर्मा, बीडीसी अध्यक्ष आशीष कायथ, महिला कांग्रेस प्रभारी राज कांता, पंद्रह बीस जोन प्रभारी सुभाष नेगी, इंटक उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed