फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, political news, bjp, press, conference,

धन बांटकर नहीं लगेगी कांग्रेस की नैया पार : कौल

Mon, 27 May 2024 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह ने कांग्रेस पर लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अगर कांग्रेस पार्टी ने विकास किया होता तो आज कांग्रेस को पैसे देकर वोटर नहीं लुभाने पड़ते। यह आरोप रामपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने कही। उन्होंने कहा कि रामपुर विस क्षेत्र में विकास का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी युवा और महिला मंडलों को धनबल के जरिये वोट बटोरने में जुटी हुई है। भाजपा इस मामले को चुनाव आयोग में भी उठाएगी। पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने कहा कि रामपुर में पैसे के बल पर कांग्रेस वोट खरीदने का प्रयास कर रही है। कुछ क्षेत्रों महिला और युवा मंडलों को दस-दस हजार रुपये की राशि दी जा रही है। अगर कांग्रेस ने रामपुर में विकास किया होता तो आज पैसे बांटने की क्या जरूरत पड़ती। कांग्रेस अपने ही घर में जन समर्थन खो चुकी है। उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा सीट से 40 वर्षों से रामपुर का प्रतिनिधित्व रहा है। ऐसे में इतने वर्षों में अगर क्षेत्र का विकास किया होता तो कांग्रेस को पैसे बांटने की नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस मुद्दों पर आधारित चुनाव को दरकिनार कर अपने परिवार और भविष्य को लेकर वोट मांग रही है। रामपुर विधान सभा के दुर्गम क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा की हालत दयनीय बनी हुई है। ननखड़ी में जहां पूर्व सरकार ने लोक निर्माण विभाग का डिविजन खोलकर यहां के लोगों को ये राहत दी थी कि अब आने वाले समय में यहां की सड़कों की हालत सुधरेगी, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही सबसे पहले डिविजन को बंद करने के फरमान जारी किए। चुनाव आते ही कांग्रेस को ननखड़ी की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के लोग केंद्र में मजबूत सरकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कौल ने कहा कि ननखड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनता से सीधा संवाद करेंगे। इस रैली में विस क्षेत्र से आठ हजार से अधिक लोग जुटेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल के अध्यक्ष कुलवीर खूंद, नरेश चौहान, महेंद्र मैहता, मीडिया प्रभारी दिनेश खमराल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed