फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, political, abvp, statement,

प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई : रितिका

Sat, 27 Apr 2024 05:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी कमज़ोर है कि अपराधी बेखौफ दिन दिहाड़े किसी छात्रा पर जानलेवा हमला कर रहा है। प्रदेश में ऐसी शर्मनाक घटना होना सरकार की निक्कम्मी कानून व्यवस्था को दर्शाता है। प्रदेश सरकार का हिमाचल की महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा और इस घटना से उनका कोई लेना-देना नही है। यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रिकांगपिओ की जिला सयोंजिका रितिका नेगी ने कही। शनिवार को रिकांगपिओ के मुख्य चौक पर कांगड़ा के पालमपुर बस अड्डे में हुए घटनाक्रम के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रिकांगपिओ ने कहा कि रामपुर में निरंतर बढ़ रहे अपराधों की संख्या और कांगड़ा के पालमपुर में जो भयावह घटना सामने आई है, वो हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। पालमपुर बस स्टैंड में दिन दहाड़े किसी युवती पर जानलेवा हमला हो जाता है। उसे गंभीर परिस्थिति में टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाना पड़ जाता है। इस घटना से और प्रदेश सरकार के निक्कमे कानून व्यवस्था से ऐसी स्थिति आ गई है कि महिलाएं और बेटियां स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ऐसे दिन दहाड़े कानून व्यवस्था और बेटियों की सुरक्षा की धज्जियां उड़ाना शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed