फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, phc katgoan, staff. crisis,

Rampur Bushahar News: पीएचसी कटगांव में छह हजार की आबादी का स्वास्थ्य राम भरोसे

Wed, 06 Dec 2023 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
स्टाफ की कमी की मार झेल रहे हजारों बाशिंदे, प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रही पीएचसी, मरीज बेहाल
विज्ञापन

फीमेल, मेल हेल्थ वर्कर सहित अन्य पद रिक्त, ग्रामीणों ने सरकार से रिक्त पदों को भरने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगांव में स्टाफ का टोटा चल रहा है। हालत यह है कि छह हजार की आबादी का स्वास्थ्य प्रतिनियुक्ति पर आने वाले स्टाफ के भरोसे हैं। गौर हो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगांव में बीते 26 नवंबर, 2023 से चिकित्सक का पद खाली चल रहा है। वहीं फीमेल और मेल हेल्थ वर्कर 2021, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद अक्तबूर, 2023 से रिक्त है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग डेपुटेशन पर चिकित्सक को भेजकर काम चला रहा है। इस वजह से ग्रामीणों को उपचार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। भाजपा मंडल निचार के अध्यक्ष मदन नेगी और जिला सचिव देवा चारस ने बताया कि कांग्रेस सरकार एक साल का जश्न मनाने में डूबी हुई है और स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे चल रहे हैं। ग्रामीणों को उपचार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पीएचसी कटगांव से कटगांव पंचायत, काफनू पंचायत, यांग्पा-1 पंचायत, यांग्पा-2 पंचायत और क्राबा पंचायत के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं, लेकिन यहां पर स्टाफ की कमी की मार ग्रामीणों पर पड़ रही है। कांग्रेस सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने में नाकाम साबित हो रही है। प्रधान क्राबा पंचायत तेंजिन नेगी, उपप्रधान क्राबा कुशकपाल नेगी, उपप्रधान काफनू शंकर भगत नेगी और उपप्रधान यांग्पा पंचायत यशपाल नेगी सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द स्टाफ की तैनाती करने की मांग उठाई है, जिससे मरीजों को राहत मिल सके। बीएमओ भावानगर डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि पीएचसी कटगांव के लिए डेपुटेशन पर चिकित्सक को भेजा जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द सरकार खाली पदों को भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed