फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, PG college, cultural, program

Rampur Bushahar News: पहाड़ी गीतों पर खूब थिरके रामपुर कॉलेज के विद्यार्थी

Thu, 29 Feb 2024 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में अंतर छात्रावास कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में वीरवार को महाविद्यालय के सभागार में अंतर छात्रावास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रंगोली, मेंहदी, सलाद प्रदर्शन, हेयर स्टाइल, फोटो विद कैप्शन, पोस्टर मेकिंग, एकल गान, एकल डांस, लोक नृत्य और रैंप वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पंकज बसोतिया बतौर मुख्यातिथि और कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ विद्या बंधु विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, एकल गान, कुल्लवी और पहाड़ी नाटी सहित अन्य गीतों पर खूब धमाल मचाया। डॉ. जीवन मसोई, प्रो. प्रोमिला ठाकुर, डॉ. आशा गर्ग, प्रो. गीता शर्मा, डॉ. प्रताप ठाकुर और प्रो विपन कौशल ने प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय छात्रावास से निकले हुए छात्र और छात्राओं को कार्यक्रम में बुलाया और छात्रावास प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। मुख्य छात्रपालक महाविद्यालय प्रो. राजेश नेगी ने अभिवादन भाषण प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में चारों छात्रावास के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। प्रो. योजना ठाकुर उप मुख्य छात्रपालक छात्रावास ने सभी का कार्यक्रम में शिरकत करने और सफल बनाने के लिए धन्यवाद भाषण प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में चारों छात्रावास की छात्र और छात्राएं मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed