फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, people, protest, pwd office, jhakh goan road,

Rampur Bushahar News: सड़क का कार्य लटकने पर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग का कार्यालय घेरा

Sat, 23 Mar 2024 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
7.8 किलोमीटर लंबी जाख गांव सड़क का छह साल से निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। ढाकगांव-जाखी मार्ग का निर्माण बीते छह वर्षों से अधर में लटका हुआ है। इसके विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव किया। शनिवार को अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण के कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। लोगों ने बताया कि ढाकगांव-जाखी मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत करीब सात करोड़ रुपये की लागत से किया गया जा रहा है। सड़क की लंबाई 7.8 किलोमीटर है। वर्ष 2018 में सड़क निर्माण के टेंडर लगाए गए थे, लेकिन छह वर्ष बीतने के बाद भी मार्ग का कार्य अधर में लटका हैं। सड़क का निर्माण न होने से जाखी गांव के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो उन्हें न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। जाखी गांव के स्थायी निवासी रवि किमलाटा, कुलदीप, राजू, विद्दा, डोलमा, सुनीता, शर्मिला, राजकुमारी, दिनेश कुमार, मुकेश, सुभाष ने बताया कि सड़क का निर्माण छह वर्षों से अधर में लटका है। निर्माण का कार्य जिस ठेकेदारों को सौंपा गया है, वह काम नहीं कर रहा है। मार्ग से खनन करके ठेकेदार पत्थरों को गैरकानूनी रूप से गांव से बाहर ले जा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो ग्रामीण उच्च न्यायालय जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता परवेश चौहान ने ग्रामीणों को कार्य शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed