{"_id":"657851fd159b0074230b6670","slug":"rampur-news-patbangla-trader-demas-extended-shops-time-in-lavi-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-9457-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 24 दिसंबर तक लवी मेले में करोबार करने के लिए व्यापारियों ने मांगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 24 दिसंबर तक लवी मेले में करोबार करने के लिए व्यापारियों ने मांगा समय
विज्ञापन
विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, सोमवार को खाली करना है मैदान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आधिकारिक तौर पर भले ही समाप्त हो गया है, लेकिन करीब एक माह से लवी मेला मैदान पाटबंगला में मेला सजा है। मंगलवार को मेले में पहुंचे व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और मेले में दुकानें सजाने के लिए अतिरिक्त समय की मांग उठाई है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर में निर्धारित 11 नवंबर से शुरू होता आया है और करीब एक महीने तक चलता है लेकिन दिवाली पर्व, दशहरा और मार्ग अवरुद्ध सहित अन्य कारणों से समय पर व्यापारिक दृष्टिकोण से आरंभ नहीं हो पाया है। प्रशासनिक तौर से भी प्लॉटों की बोलियां और आवंटन देर तक चलता रहा। इस वजह से समय पर दुकानें नहीं लग पाईं। स्टॉलों को स्थापित करने में भी ठेकेदारों की चादरें और पाइप समय पर नहीं लग पाई। वहीं कुल्लू दशहरा, किन्नौर लवी भी प्राकृतिक आपदा के कारण बीच-बीच में अवरुद्ध होते रहे। ऐसे में व्यापारिक तिथि को आगे बढ़ाकर 24 दिसंबर तक किया जाए, जिससे घाटे में चल रहे व्यापारी वर्ग को राहत मिल सके।इस मौके पर नरेश शर्मा, अमीचंद, एबी रहमान, गोकुल राणा, प्रिया, गुरदीप, चंद्र सतीश, मनमोहन और राजू सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि व्यापारियों की मांग पर उन्हें पांच दिन का और समय दिया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को हर हाल में मेला मैदान खाली करना होगा।