{"_id":"657eebb1377f8fd1f308d8ca","slug":"rampur-news-nss-camp-pujarli-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-9683-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुजारली-4 स्कूल में एनएसएस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुजारली-4 स्कूल में एनएसएस शुरू
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पुजारली-4 की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर आरंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पुजारली-4 की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर रविवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोती लाल शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। प्रधानाचार्य नरेश भारद्वाज ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी और स्वयंसेवियों को मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का आगाज स्वयंसेवियों ने वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति से किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी यशपाल जोगटा ने शिविर की रूपरेखा छात्र-छात्राओं के समक्ष रखी। इसमें शिविर के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर के दौरान रोजाना प्रभात फेरी, व्यायाम, परेड और परियोजना कार्य जैसी गतिविधियां करवाई जाएंगी। इस दौरान बौद्धिक कार्यक्रम में विभिन्न विषयों जैसे स्वछता, नशा, नैतिक शिक्षा पर जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक प्रदीप चौहान, ललित सांजटा, राजेश शर्मा, किशोरी लाल, बिंदी शर्मा, उमा जिंटा, उमा भापटा और अनुराधा चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।