फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news nominated counselor take oath

नप रामपुर में मिले चार पार्षद, शपथ ली

Mon, 09 Aug 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
rampur news nominated counselor take oath
नगर परिषद रामपुर में चार नामित पार्षदों के शपथ समारोह में मौजूद भाजपा के कार्यकर्ता और अन्य लोग - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। नगर परिषद सभागार में सोमवार को नगर परिषद रामपुर के चार मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलवाई गई। एसडीएम रामपुर यादविंद्र पॉल चारों पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण समारोह में कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद रामपुर सूरत सिंह बोज्ञाटो ने एसडीए, नवनियुक्त पार्षदों सहित लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम यादविंद्र शर्मा ने प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए चारों पार्षदों को शपथ दिलवाई। इसमें मनीषा मितल, कमल भारद्वाज, श्यामलाल गुप्ता और सुनील नेगी को पार्षद मनोनीत किया गया था। समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और नामित पार्षदों के परिजनों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर परिषद रामपुर अध्यक्ष प्रीति कश्यप, उपाध्यक्ष अश्वनी नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमसेन ठाकुर, हिमफेड निदेशक नरेश चौहान, महामंत्री अनिल चौहान, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बृजलाल, एपीएमसी निदेशक केवल राम बुशैहरी, पार्षद स्वाति बंसल, पार्षद मुस्कान, पार्षद कांता, पार्षद, विशेषर लाल, प्रदीप कुमार, रोहिताश्व सिंह मेहता और गोविंद राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed