{"_id":"661520cfb9778c4219094140","slug":"rampur-news-nither-school-navvarsh-vikrami-samvat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-114462-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नित्थर स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नित्थर स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में विक्रमी संवत 2081 के शुभारंभ पर हवन का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय नित्थर के विद्यार्थियों ने हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा विक्रमी संवत् 2081 के शुभ अवसर पर प्रभात फेरी निकाली। इसमें हली से लेकर दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी में भाग लिया। इस दौरान नित्थर बाजार वंदे मातरम, हिंदू नववर्ष मुबारक हो, हिंदू नववर्ष कुछ ऐसा आए, फल-फूलों से खुशियां लाएं और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। प्रधानाचार्य प्रेमपॉल शर्मा ने बताया की हिंदू नववर्ष के अवसर पर विद्यालय में हवन किया गया, जिससे पूरा वर्ष विद्यालय के लिए अच्छे परिणाम लाए और विद्यालय के बच्चे माता-पिता एवं गुरुजनों का नाम रोशन करें। हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से संचलित सभी सरस्वती विद्या मंदिर संस्कारयुक्त शिक्षा के लिए जाने जाते हैं, जिसमें बच्चों को अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपने से बड़ों का आदर करने पर जोर दिया जाता है।