फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nigulsari, road opening, work, completed, soon

Rampur Bushahar News: निगुलसरी 460 मीटर सड़क बनाई, एनएच बहाली में लगेंगे तीन दिन

Wed, 13 Sep 2023 10:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
भावानगर (किनौर) किन्नौर जिले के निगुलसरी में एनएच पांच की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। एनएच प्राधिकरण ने बुधवार तक करीब 460 मीटर तक सड़क का निर्माण कर दिया है।
विज्ञापन


अब शेष 40 मीटर सड़क को तीन में बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस हिस्से में पक्की चट्टानें होेने के कारण निर्माण कार्य में समय लग रहा है। इसके कारण छठे दिन भी एनएच बहाल नहीं हो पाया है। इस कारण किन्नौर जिले के हजारों लोगों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन



वहीं पहाड़ी से रुक-रुक कर गिर रहे पत्थरों के कारण मार्ग बहाली के कार्य में समस्याएं पेश आ रही हैं। एनएच प्राधिकरण, जेएसडब्ल्यू परियोजना, पटेल इंजीनियरिंग और लोक निर्माण विभाग की 13 मशीनें और करीब 40 मजदूर एनएच को बहाल करने में जुटे हैं। वहीं सड़क के ऊपरी तरफ भूस्खलन को रोकने के लिए कंकरीट का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच प्राधिकरण रामपुर के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि निगुलसरी के पास एनएच पांच में पक्की चट्टानों को काटने के लिए 40 मीटर का कार्य शेष है लेकिन उसे बहाल करने में समय लग र हा है। उन्होंने कहा कि तीन दिन भीतर एनएच पांच को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed