{"_id":"6111607f8ebc3e7515568f56","slug":"rampur-news-nh-kinnaur-closed-due-to-flood-in-pagal-nalah-nearr-tapari-rampur-hp-news-sml379875857","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागल नाले बाढ़, दस घंटे बाधित रहा नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पागल नाले बाढ़, दस घंटे बाधित रहा नेशनल हाईवे
विज्ञापन
एनएच 5पागला नाला के पास बहाल हृआ मार्ग
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। टापरी में पागल नाले में रविवार देर रात मलबा आने से नेशनल हाईवे-5 दस घंटे तक अवरुद्ध रहा। इस दौरान एक गाड़ी मलबे में दब गई, जिससे उसे काफी नुकसान पहुंचा है। हाईवे बाधित होने से सैकड़ों लोग रात भर फंसे रहे। सोमवार सुबह एनएच प्राधिकरण और निजी कंपनी प्रबंधन ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को बहाल किया।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार देर रात करीब दस बजे का है, जब पागल नाले से अचानक भारी मात्रा में मलबा नेशनल हाईवे-5 पर आ गया। इससे एनएच पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। इसी बीच हाईवे पर मलबा इतना अधिक बढ़ गया कि इसकी चपेट में एक निजी वाहन भी आ गया। मलबे में दबने से वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस थाना टापरी से सुरक्षा इकाई प्रभारी टापरी रामकृष्ण नेगी की अगुवाई में मुख्य आरक्षी अनिल कुमार और आरक्षी सुधीर पांडे घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर एनएच-पांच पर पर एहतियातन वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई।
विज्ञापन
सोमवार सुबह सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण, जेएसडबल्यू प्रबंधन की दो मशीनों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कतों के बाद बाधित नेशनल हाईवे को बहाल किया। इसके साथ ही मलबे में दबी कार को भी सुरक्षित निकाला। मलबे की चपेट में आने से वाहन को क्षति पहुंची है। करीब दस घंटे के बाद वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
नेशनल हाईवे प्राधिकरण कनिष्ठ अभियंता दिव्या मेहता ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर पागल नाले में मलबा आने से एनएच करीब दस घंटे तक बाधित रहा। सुबह के समय कड़ी मशक्कत के बाद नेशनल हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।