{"_id":"64c163364f44c63a7c0b5010","slug":"rampur-news-nh-blocked-due-to-landslide-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-3275-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन से घंटों बाधित रहा नेशनल हाईवे पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन से घंटों बाधित रहा नेशनल हाईवे पांच
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारी बारिश ने रामपुर उपमंडल के लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। संपर्क सड़कों के साथ-साथ नेशनल हाईवे पांच आए दिन अवरूद्ध हो रहा है। इस वजह से लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
उपमंडल की बात करें तो मंगलवार रात से ब्रौनी खड्ड और डेट ज्यूरी में एनएच पांच भूस्खलन होने के कारण बाधित हो गया। इसे कई घंटों की मशक्कत के बाद प्राधिकरण ने आवाजाही के लिए बहाल किया।गौर हो कि झाकड़ी के समीप ब्रौनी खड्ड का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे पांच अवरूद्ध हो गया था। इसे बहाल करना प्राधिकरण के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। एनएच का करीब सौ मीटर हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया है।
इस कारण आए दिन एनएच बाधित हो जाता है। मंगलवार रात को भी भूस्खलन और ब्रौनी खड्ड का जलस्तर बढ़ने से एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। बुधवार सुबह सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण की मशीनों और मजदूर बाधित एनएच को बहाल करने में जुट गए। दोपहर के बाद यहां वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। वहीं ज्यूरी के साथ लगते डेट ज्यूरी में भी पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें और भूस्खलन के कारण बुधवार सुबह एनएच पांच पर वाहनों की रफ्तार पर थम गई। सड़क पर गिरी चट्टानों को हटाने में प्राधिकरण को मशक्कत करनी पड़ी। यहां भी दोपहर बाद ही यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन
एनएच बहाल होने के बाद दोनों ओर फंसे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। इससे हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। एनएच प्राधिकरण रामपुर के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि भारी भूस्खलन के कारण बाधित एनएच पांच को बुधवार दोपहर के बाद यातायात के लिए बहाल किया गया है। मार्ग बहाली के बाद एनएच पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।