फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nh, block, due, landslide,

Rampur Bushahar News: एनएच बाधित होने

Sat, 28 Oct 2023 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
कुदरत के कहर के चलते किन्नौर में फिर थमे वाहनो पहिए
विज्ञापन


कुदरत के कहर के चलते किन्नौर में फिर थमे वाहनो पहिए



दो बजे नाथपा चटटाने ंखिसकन से एनएच पूरी तरह से अवरू ध

संवा न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे पांच पर नाथपा झूले के पास भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई है। इस वजह से जिले के हजारों लोगों सहित देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को भी समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। पिछले दिनों निगुलसरी के पास भारी भूस्खलन होने के कारण एनएच पांच 10 दिन तक बंद रहा था। इसके कारण लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा था लेकिन अब एक फिर से नाथपा झूला के पास एनएच पांच बंद होने ने खासकर बागवानों को परेशानी में डाल दिया है। सेब सीजन के दौरान एनएच बाधित होसे बागवानों को वाया कुल्लू होकर फसल को मंडियों तक ले जाना पड़ेगा। इससे उनके पर आर्थिक मार पड़ेगी तो वहीं सेब की फसल खराब होने का खतरा भी बना हुआ है। एनएच अवरुद्ध होने के कारण शनिवार को यहां फंसे पर्यटकों और लोगों को एनएच पांच के दूसरी तरफ से कंडर नाला तक वाहनों में ले जाया गया। इसके बाद उन्हें करीब आधा किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। इसके बाद लोगों के नाथपा बांध के पास पहुंचने के बाद अन्य वाहनों से आगे के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार कुछ लोग छोटे वाहनों से निचार होते हुए एनएच पांच शौलडिंग के पास पहुंचे। किन्नौर प्रशासन की ओर से उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने नाथपा झूला का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बार-बार पहाड़ी से भूस्खलन होने से विभाग को सडक़ खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने वैकल्कि मार्ग वांगतू से लेकर निचार को दुरूस्त करने के लिए मशीनरी को लगा दिया है, जिससे उक्त रास्ते को जल्द से दुरुस्त किया जाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो। उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने बताया कि वांगतू से लेकर निचार तक वैल्पिक मार्ग रविवार को दुरुस्त किया जाएगा, जिससे सेब को छोटे गाड़ियों के माध्यम से मंडियों तक पहुंचाया जा सकेगा। वहीं नाथपा में एनएच बाधित होने के बाद लोग वैकल्पिक रूप से पुराना तिब्बत मार्ग प्लींगी से निचार और निचार से वांगतू से होकर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। खस्ताहाल और गड्ढों से भरी 20 किलोमीटर सड़क पर केवल फोर बाई फोर र वाहन ही चल पा रहे हैं। ऐसे में सड़क पर सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा है। इस समय सैकड़ों बड़े वाहन यहां पर फंसे हुए हैं।

- बॉक्स
निगम की बसों में ट्रांसमिट कर भेजे जा रहे यात्री

परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अवरूद्ध मार्ग तक निगम की बसों को भेजा जा रहा है। यात्रियों को ट्रांसमिट कर उनके गंतव्य तक पहुंचाने की निगम ने व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed