{"_id":"65ae580a65d22236020b0036","slug":"rampur-news-nankhari-ramlala-pran-partishta-celbration-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-11323-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर हिमकिसान ट्रेड मार्क किया लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर हिमकिसान ट्रेड मार्क किया लांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर ननखड़ी के शिव मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ननखड़ी के एफपीओ कोटकाली ननखड़ी फॉमर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने श्रीरामलला को साक्षी मान कर अपना ट्रेड मार्क हिम किसान के नाम से लांच किया। यह ट्रेड मार्क कंपनी द्वारा भविष्य में किए जाने वाले सभी कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। साथ ही कंपनी के शेयरधारक किसानों को भी शेयर प्रमाणपत्र आवंटित किए गए। कंपनी के सीईओ सुंदर सिंह ने कहा कि कंपनी में अभी तक 300 किसान शेयर धारक के रूप में जुड़ चुके हैं। इस वर्ष नए किसानों को जोड़ा जाएगा। एफपीसी ननखड़ी तीन मुख्य परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। इसमें सीए स्टोर, प्रोसेसिंग प्लांट और मार्केट यार्ड जैसे कार्य किए जाने है। इस मौके पर भाग चंद, सुरजीत, मोनिका, सुंदर, ब्रिज भूषण, कृष्ण लाल, रितु और अनूप कौशल सहित अन्य मौजूद रहे।