{"_id":"659e8e3f2f9bfe838a0bb35a","slug":"rampur-news-nagar-parishad-meting-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-10800-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 15 दिन में संपत्ति कर जमा करवाने पर मिलेगी पांच प्रतिशत की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 15 दिन में संपत्ति कर जमा करवाने पर मिलेगी पांच प्रतिशत की छूट
विज्ञापन
नगर परिषद की मासिक बैठक में लिया फैसला, संपत्ति कर जमा नहीं करवाने पर होगी कार्रवाई
रामपुर में जल्द इंदिरा गांधी मार्केट फेस टू पार्किंग का होगा निर्माण कार्य, पुस्तकालय का विस्तारीकरण और बूचड़खाने का होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर ने नप क्षेत्र में रह रहे भवन मालिकों को 15 दिन में संपत्ति कर जमा करने पर कर में पांच फीसदी की छूट देने का फैसला लिया है। नगर परिषद का मकसद गृहकर जमा नहीं करवाने वालों लोगों को टैक्स जमा करवाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवधि के बाद नगर परिषद संपत्ति कर पर कुंडली मारे लोगों पर कार्रवाई भी शुरू करेगा। बुधवार को नगर परिषद रामपुर की मासिक बैठक यह निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा ने की। इसमें फैसला लिया गया कि रामपुर की इंदिरा मार्केट में प्रस्तावित दूसरे चरण की पार्किंग का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। इससे शहर की ज्वलंत ट्रैफिक की समस्या दूर होने की उम्मीद है। इसके अलावा शहर में स्थित पुस्तकालय में बैठने की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा गोसदन के समीप आधुनिक प्रसंस्करण संयंत्र, आधुनिक बूचड़खाना और पशु जन्म नियंत्रण केंद्र खोलने पर भी सहमति बनी है। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई और बैठक में मौजूद सभी पार्षदों ने विकास कार्यों को जल्द शुरू करने की मांग उठाई। वहीं शहर के इंदिरा मार्केट में प्रस्तावित फेस टू पार्किंग निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें बताया गया कि जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए नप की नई बनने वाली पार्किंग की पहली मंजिल में आधुनिक बूचड़खाने का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में रामपुर के पुराने बस अड्डे के साथ बने पुस्तकालय के विस्तारीकरण को लेकर भी सभी सदस्यों ने सहमति दी। इससे छात्रों को पढ़ने के लिए अतिरिक्त स्थान मिल सकेगा। इसके अलावा खोपड़ी में गोसदन के पास आधुनिक प्रसंस्करण संयंत्र का निर्माण करने का भी निर्णय लिया गया है। कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा ने बताया कि पशुओं के गोबर को आधुनिक तरीके से उपयोग में लाने के लिए आधुनिक प्रसंस्करण का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए करीब 50 लाख की राशि खर्च होना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि शहर में एक पशु जन्म नियंत्रण केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए जल्द भूमि का चयन किया जाएगा। डॉ. वरुण शर्मा ने संपत्ति कर देने वाले उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय से कर अदा करें, जिससे नप क्षेत्र के विकास कार्यों को शुरू किया जा सके। इस मौके पर पार्षद प्रीति कश्यप, स्वाति बंसल, रोहिताश्व सिंह मेहता, प्रदीप कुमार, अश्वनी नेगी, गोविंद राम, कांता देवी, एसडीओ अमित गौतम और राजेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।