फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, mla. visited, kaza, inaugurated,

Rampur Bushahar News: चिचिम में 6.17 करोड़ से बनेगा औषधि पार्क, विधायक ने किया शिलान्यास

Thu, 23 Nov 2023 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
लाहौल स्पीति के विधायक ने स्पीति क्षेत्र में सुनीं लोगों की जन समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

काजा (लाहौल स्पीति)। स्पीति दौरे के दौरान विधायक रविवार ठाकुर ने काजा, कीह, चिचिम, किब्बर, टाशीगंग और गेते का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने काजा एडीसी परिसर में साढ़े 11 लाख की लागत से वाटर एटीएम का शुभारंभ किया। उन्होंने सिविल अस्पताल काजा के प्रांगण में 16 लाख की अनुमानित लागत से प्रतिक्षालय कक्ष और वर्षाशालिका का शिलान्यास किया और काजा टैक्सी यूनियन के लिए 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। इसके अलावा विधायक ने राजकीय प्राथमिक स्कूल कीह में दो अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कीह बौद्ध मठ में दर्शन किए और लामाओं की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक करवाई का आश्वासन दिया। चिचिम गांव में शहीद सूबेदार रिंचिन की याद में स्मारक बना है। यहां पर 6.17 करोड़ से बनने वाले औषधि पार्क, वन्य जीव कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास भी विधायक ने किया। पार्क में स्पीति में उगने वाली औषधियों को उगाया जाएगा। इन पर शोध करने के लिए देश दुनिया से शोधार्थी आएंगे। इसके अलावा यहां पर एक चिल्ड्रन पार्क और कैफे भी बनाया जाएगा। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि चीचिम-किब्बर में पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसे में यह पार्क आकर्षण का नया केंद्र बनेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस दौरान उन्होंने काजा के लिए 3.76 करोड़ की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर किब्बर, टाशीगंग और गेते में जनशिकायतें सुनीं। इस अवसर पर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी, विभागाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम सिंह टी.सी सदस्य वीर भगत, केसांग रापचिक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed